पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास रोजगार के मामले में नहीं होगा भेदभाव : कांबोज

विकास रोजगार के मामले में नहीं होगा भेदभाव : कांबोज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकारमें प्रदेश के सभी जिलों का बिना किसी भेदभाव के समुचित विकास होगा। सरकार विकास रोजगार के मामले में कोई भेदभाव नहीं करेगी। जनता को स्वच्छ भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जाएगा। यह शब्द प्रदेश के राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने गांव भागुमाजरा में भाजपा नेता पृथ्वी सिंह भागुमाजरा के निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार रादौर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए वह सरकार से ग्रांट राशि दिलवाएंगे। इंद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन फिर भी वह रादौर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगे। स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। रादौर क्षेत्र काफी समय से पिछड़ा हुआ है।

बसों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं हैं। किसान अपनी जरूरत अनुसार यूरिया खाद की खरीद करें। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, जसविंदर सिंह, बलजीत बापौली, उमेश पोसवाल, पृथ्वी सिंह, जयनारायण सढूरा, जसमेर बरसान, जयसिंह ढांडा, अर्जुन पंडित, मलखान सिंह ग्रेवाल, बलदेव सांगवान, दर्शनसिंह, चरण सिंह, बलदेव सिंह, विजय शर्मा, राजकुमार, रूपेंद्र मल्ली, जसविंद्र, राजू उपनेजा, मनजीत सिंह पंजेटा, भूषण फतेहगढ़, जयदेव, जसविंद्र मौजूद थे।

रादौर. राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज पत्रकारों से बात करते।