पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर पत्र भेजकर दी जान से मारने की धमकी, सरपंच सहित सात पर केस

घर पर पत्र भेजकर दी जान से मारने की धमकी, सरपंच सहित सात पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | गांवसांगीपुर में एक परिवार को पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप गांव के सरपंच पर लगा है। पुलिस ने धारा 506 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

गांव सांगीपुर निवासी बाबुखान ने रादौर पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को उसके घर पर डाक द्वारा एक पत्र आया था। आरोप है कि पत्र में उसे उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी गांव के सरपंच ईश्वरसिंह द्वारा दी गई थी। धमकी भरे पत्र में सरपंच के हस्ताक्षर मोहर भी लगी हैं।

रादौर पुलिस ने बाबुखान की शिकायत पर सरपंच ईश्वर, रमेशखान, गुरमेज, रोशन, निर्मल, सतपाल अनिल के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया हैं। उधर गांव सांगीपुर के सरपंच ईश्वर ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे बेबुनियाद हैं। उन्होंने बाबुखान को ऐसा कोई धमकी भरा पत्र नहीं भेजा हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने धोखे से कोरे कागज पर उन से हस्ताक्षर करवाकर मोहर लगाकर धमकी भरा पत्र बाबुखान को भेजकर उनके खिलाफ साजिश रची है।