जारी है सरिता को ढूंढने के प्रयास
रादौर | 30जनवरी को आवर्धन नहर में गांव राझेड़ी के पास लापता हुए दंपती में से शनिवार की देर शाम व्यक्ति का शव गांव मखाला के पास से बरामद हो गया है। महिला का कोई सुराग अभी नहीं लग पाया हैं। वहीं रविवार को जठलाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक युवक का रविवार को गांव जुब्बल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव जुब्बल के सरपंच अमर सिंह कांबोज ने बताया कि आवर्धन नहर में लापता मृतक युवक नितिन की प|ी सरिता की तलाश में काफी संख्या में लोग नहर किनारे बैठे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को गांव जुब्बल निवासी नितिन उसकी प|ी सरिता ने आपसी विवाद के चलते गांव राझेड़ी के पास आवर्धन नहर में छलांग लगाकर तलाश आत्महत्या कर ली थी। शनिवार की शाम को नितिन का शव मखाला गांव के पास नहर में झाल से बरामद हुआ। अब ग्रामीण नितिन की प|ी को तलाश करने में जुट गए हैं।