पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव निर्माण की आज परम आवश्यकता : अमर सिंह

मानव निर्माण की आज परम आवश्यकता : अमर सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | भय,भूख भ्रष्टाचार समाप्त करने पवित्र सत्ता स्थापित करने के लिए अध्यात्मिक इच्छा शक्ति आवश्यक हैं। राज सत्ता मानव धर्मयुक्त हो। यह शब्द पंचायत संघर्ष समिति के प्रधान अमर सिंह कांबोज रविवार को आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक बैठक के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि भारत में जाति, भाषा, क्षेत्र संप्रदाय पर आधारित राजनीति हो रही हैं। जो समाज का कलंक है। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, जैन कोई धर्म नहीं हैं। यह तो एक संस्कृति है। धर्म तो मानवता हैं। वेद भी मनुष्य बनो की आज्ञा देता है। उन्होंने कहा कि मानव निर्माण की आज परम आवश्यकता हैं। मानव निर्माण ही सबल राज का निर्माण हैं। इसलिए मानव का संस्कारित होना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार के बिना मानव पशु के समान है। उन्होंने समाज में टूटते संस्कार, बिखरते परिवारों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फूले जो सत्य सोधक समाज की कल्पना की थी वह मानवीय मूल्यों पर आधारित थी।