पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंदोलन के लिए आज होगी बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | भारतीयकिसान यूनियन की ओर से 26 फरवरी को कैथल में प्रस्तावित करो या मरो आंदोलन को लेकर दस फरवरी को दोपहर 12 बजे कांबोज धर्मशाला में किसानों की बैठक होगी। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी स्वयं किसानों को संबोधित करेंगे। यूनियन के प्रदेश संयोजक बाबू राम गुंदयाना जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने बताया कि आंदोलन को लेकर प्रदेश के किसानों में भारी जोश है। जब तक सरकार स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेगी और किसानों का पुरा कर्ज माफ नहीं करेगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन को लेकर प्रदेश के लाखों किसान 26 फरवरी को अपने कपड़ों कंबल सहित कैथल पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...