कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक प्रधान बने नंदपाल
अखिलभारतीयराज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की एक बैठक का आयोजन सरकारी स्कूल में किया गया। जिसमें ब्लॉक की ईकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सर्वसम्मति से नंदपाल को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया। दिनेश कुमार सचिव, सोनिया वोहरा हरपाल सैनी उपप्रधान, शिवकुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान महीपाल चमरोड़ी सुरेन्द्र सैनी ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। दो वर्ष के लिए चुनी गई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सभी को पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। प्रधान नंदपाल ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वह उसे पुरी निष्ठा लगन के साथ निभाएंगे।