बेटियों से ही समाज की रचना संभव : सरिता
रादौर | आंगनवाड़ीकेंद्र करतारपुर में मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्कर सरिता रानी ने गांव की महिलाओं को इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरिता रानी ने कहा कि बेटियों से ही समाज की रचना हुई है। बिना बेटियों के हम समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। बेटियों को भी बेटों की तरह आदर सम्मान मिलना चाहिए। मौके पर सरोज, पुष्पा, महिन्द्रो, जगीरो, निर्मला, रीना, रेणु, कोमल, मीना, शालू, रोशनी भी उपस्थित थे।