कर्मचारी ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रादौर | सरकारीस्कूल रादौर में आयोजित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने महीपाल चमरोडी सुरेन्द्र सैनी के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को जल्द पुरा करने की जल्द सरकार से मांग की। इस अवसर पर महीपाल चमरोडी ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। नई सरकार ने आते ही कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। पिछली सरकार द्वारा बनाई गई नीति को भी लागू करने से मना कर दिया है। इस कारण कर्मचारी स्थाई नहीं हो पाए है।