- Hindi News
- पंचायत ने सरकारी स्कूल के मिड डे मील का निरीक्षण किया
पंचायत ने सरकारी स्कूल के मिड डे मील का निरीक्षण किया
गांवसागड़ीकी पंचायत ने बुधवार को सरकारी स्कूल सागड़ी का दौरा कर मिड डे मिल का निरीक्षण किया। गांव सागडी के सरपंच बलबीर शर्मा ने पंचों के साथ मिलकर मिड डे मिल को चखकर निरीक्षण किया। प्रिसिंपल कुलदीपसिंह अन्य स्टाफ सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। सरपंच बलबीर शर्मा ने बताया कि उन्हें स्कूल में मिड डे मिल की गुणवता ठीक मिली हैं। उन्होंने कहा कि स्कू की ओर से बच्चों को अच्छी गुणवता वाला भोजन परोसा जाए। भोजन बनाते समय सरकार की ओर जारी दिशानिर्देशो का कठोरता से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी कीमत पर बासा खराब भोजन परोसा जाए।