जठलाना पुलिस ने तस्करों से गाय बरामद की
रादौर | गांवखजूरी के पास से जठलाना पुलिस ने पशु तस्करों से एक गाय बरामद की हैं। जठलाना पुलिस ने एएसआई महिन्द्रङ्क्षसह की शिकायत पर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं। एएसआई महिंद्र सिंह शहजादपुर ने जठलाना पुलिस दी शिकायत में बताया कि रात वह पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव खजूरी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो पशु तस्करों को एक गाय ले जाते देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु तस्कर साजिद निवासी गढ़ी मीदा कर्मवीर हरनौली को गिरफ्तार किया।