- Hindi News
- रादौर | गांवबुबका बुधवार को एसएमएस की ओर से बेटी
रादौर | गांवबुबका बुधवार को एसएमएस की ओर से बेटी
रादौर | गांवबुबका बुधवार को एसएमएस की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन करवाया गया। रैली की अध्यक्षता एसएमएस की प्रधान सीमा रानी ने की। मौके पर एसएमएस की प्रधान सीमा रानी ने कन्या भू्रण हत्या के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने महिलाओं से कहा कि लड़कियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही हैं। मां दबाव में आकर बेटी की हत्या अपने गर्भ में ही करवा देती हैं। लेकिन वह नहीं जानती की यह बहुत बडा अपराध हैं। उन्होंने कहा कि घटते लिंगानुपात का समाज पर बहुत बुरा प्रभाव पड रहा हैं। जिससे स्त्रियों के प्रति अपराधों में वृद्धि, यौन संक्रमित रोगों के बढऩे की संभावना बढ़ जाती हैं। इस अवसर पर गांव की 40 महिलाओं ने भाग लिया इस अवसर पर एडब्ल्यूडब्ल्यू र्वकर कांता देवी ने बताया कि हमें कन्या भु्रण हत्या जैसी घटनाओं को रोकना चाहिए। ऐसी घटनाएं तभी रूक पाएगी जो हम लडकियों को जन्म देगी।