परीक्षा में नकल करने की शपथ दिलाई
रादौर | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुमथला राव में बुधवार को नकल उन्मूलन कार्यक्रम किया गया। प्राध्यापक दर्शनलाल प्राध्यापिका रीना कांबोज ने बच्चों को नकल करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राध्यापक शिवराम ने कहा कि नकल एक दीमक की तरह हमारे मूल को नष्ट कर देती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर नकल उन्मूलन के तहत गांव में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो उन्हें अपनी मेहनत से ही परीक्षा मे सफलता हासिल करनी चाहिए। जिससे वह आने वाले समय में कामयाबी को पा सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थी।