पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में दो पतियों पर मामला दर्ज किया

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में दो पतियों पर मामला दर्ज किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | दोविवाहिताओं ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। रादौर के धोबी मोहल्ला निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सेक्टर-4 करनाल निवासी प्रवीन से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने आरोपी पति के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, दशमेश कॉलोनी निवासी ज्योति ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि उसकी शादी पंजाब के डेराबस्सी निवासी विकास के साथ 12 अक्तूबर 2013 को हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।