सेना में नियुक्ति पर छात्र सम्मानित
रादौर|आईवीटी पोलिटेक्निककॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की इंडियन आर्मी में नियुक्ति पर कॉलेज की ओर से उसे सम्मानित किया गया। उन्हें गर्व है कि कॉलेज का यह छात्र इंडियन आर्मी में रहकर देश की सेवा ईमानदारी से करेगा, ताकि अन्य छात्रों में भी देशभक्ति की भावना पैदा हो। प्रिंसिपल एसएस ग्रोवर ने बताया कि सांगीपुर निवासी सन्नी कुमार कॉलेज की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में पढ़ाई कर रहा था। सन्नी कुमार के अंदर देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। उन्हें आर्मी की तरफ से देश की सेवा करने का मौका दिया गया। इस अवसर पर नरेश मांदरे, संदीप पोसवाल, सतिंद्र, मनोज उपस्थित थे।