पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिड़की पर लटकने से रोका तो युवकों ने बस पर किया पथराव

खिड़की पर लटकने से रोका तो युवकों ने बस पर किया पथराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | यमुनानगर/रादौर

एसकेहाइवेपर दामला में रोडवेज की बस पर कुछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। युवक पत्थरबाजी कर मौके से फरार हो गए। बस का शीशा टूट गया। शीशा टूटने से ड्राइवर और उसकी बैक सीट पर बैठे यात्री को चोट लगी है।

बस कुरुक्षेत्र डिपो की थी, जोकि सुबह दस बजे यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जा रही थी। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने रोड के बीचोंबीच बस खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज कर्मचारियों को समझाकर जाम खुलवाया। पत्थरबाजी करने वाले सेठ जयप्रकाश पॉलीटेक्निक संस्थान के स्टूडेंट्स निकले। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि आरोपी छात्र को निष्काशित कर दिया गया है। उधर, बस ड्राइवर ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को दे दी है। सदर थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि जिस छात्र पर आरोप लगे हैं उसे थाने बुलाया गया है। जांच की जा रही है जांच के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।

बुधवारको खिड़की पर लटकने से मना किया था : बसड्राइवर नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को दामला से कुछ स्टूडेंट्स बस में चढ़े थे। इस दौरान एक छात्र बस की खिड़की पर लटका था। उसे खिड़की से ऊपर होने को कहा तो उसने बहस शुरू कर दी। ड्राइवर का कहना है कि इस दौरान छात्र ने मारपीट का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने बीच बचाव करा दिया। छात्र उसे धमकी देकर गया था कि वह इसका बदला जरूर लेगा। इसी के चलते ही यह हमला हुआ है।

पहलेसे ही खड़ा था साथियों के साथ : ड्राइवरका कहना है कि वह सुबह दस बजे यमुनानगर बस स्टैंड से बस लेकर कुरुक्षेत्र के लिए चला था। जैसे ही दामला बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पर आठ दस युवक पहले ही खड़े थे। उनका कहना है कि उन युवकों में बुधवार को खिड़की पर लटने वाला छात्र भी था। बस आते ही युवकों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उसने बस को बड़ी ही मुश्किल से कंट्रोल किया। आरोपी वहां से फरार हो गए।

लगादिया जाम : हमलेसे गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान बस को हाइवे के बीचों-बीच खड़ी कर दी। इससे रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची। करीब एक घंटा रोड पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया।

छात्रों को निष्काशित किया

सेठजयप्रकाश पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल बुद्धिराजा का कहना है कि जांच में सामने आया है कि हमला गांव बहरामपुर निवासी गुलशन ने अपने साथियों के साथ किया है। उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। गुलशन को निष्काशित कर दिया गया है। उनका कहना है कि छात्रों को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए कॉलेज में जगह-जगह नोटिस भी लगवाए गए हैं।

यमुनानगर. दामला स्टॉपेज पर कुरुक्षेत्र डिपो की खड़ी बस पर स्टूडेंट्स ने पथराव किया। ड्राइवर नरेश कुमार ने शिकायत दी।