पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन के लिए भटक रहे हैं बुजुर्ग

पेंशन के लिए भटक रहे हैं बुजुर्ग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | जनवरीमाह की पेंशन मिलने से बुजुर्गों में सरकार की कार्यशैली के खिलाफ जबरदस्त रोष है। पेंशन के लिए बुजुर्ग बैंकों के धक्के खा रहे हैं। फिर भी उन्हें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। बुजुर्गों का आरोप है कि पेंशन की बजाय बैंक अधिकारी भी उन्हें झूठे आश्वासन दे रहे हैं। चमरोड़ी के जयपाल कांबोज, सतपाल, अमर सिंह, रामप्रसाद, प्रेमचंद, सुमेर सिंह, जीतराम आदि ने बताया कि सरकार ने 1 जनवरी से वृद्धों की पेंशन 1200 से 1400 कर दी है। जो पांच फरवरी को उन्हें मिलनी थी। लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया। बुजुर्गों ने बताया कि कई दिन से वे बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।

खबरें और भी हैं...