पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़े स्टूडेंट : फोतेदार

दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़े स्टूडेंट : फोतेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर|इंडियन पब्लिकसीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर के दसवीं कक्षा के 13 विद्यार्थियों को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा मैरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों में अमनदीप कौर, महक, संजीवनी रानी, शिल्पा, आस्था, भूमिका, अवनि, वैभव गोयल, उमेश गुप्ता, शिवानी, गौतम, लवप्रीत कौर, मनु ने सभी विषयों में ग्रेड प्राप्त किया। कक्ष दसवीं के सत्र 2013 014 की परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया। सीबीएससी द्वारा संपूर्ण भारत में से मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को चुना जाता है। प्रबंधक पीएन फोतेदार द्वारा विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों को भी विद्यार्थियों को मेरिट सूची में आने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कड़ी मेहनत एवं लगन के द्वारा प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। दृढ़ निश्चय करने वाला व्यक्ति ही अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं और कामयाबी को हासिल करते हैं।