पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजौंद में योग शिविर का शुभारंभ

राजौंद में योग शिविर का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | श्रीबाबा बहादुर बण स्पोट्र्स क्लब राजौंद ग्रामवासियों की तरफ से 15 दिन के लिए नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन स्कूल के खेल मैदान में किया गया। योग शिविर में भारतीय चिकित्सा परिषद के सदस्य डा. जितेंद्र गिल ने कहा कि योग आयुर्वेद अनमोल है। हर किसी को इसे अपने जीवन का अटूट हिस्सा बनाना चाहिए। तभी भारत देश विश्व शक्ति बनेगा। यदि हमें गरीब मुक्त भारत देखना है तो केवल योग आयुर्वेद के द्वारा ही संभव हो सकता है। योग आयुर्वेद सस्ती सुलभ बिना साइड इफेक्ट के रोग का समूल नाश करती है। इस दौरान जयपाल राणा ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। योग भारतीय संस्कृति के साथ हमेशा से जुड़ा रहा है। ऋषि मुनियों ने योग की क्रियाओं से ही दीर्घायु को प्राप्त किया था। वेदों में भी कहा गया है कि निरोगी काया सबसे बड़ा धन है। इस दौरान मा. जयपाल राणा, अमन राणा, हरदेव राणा, सुनील डांगी, नरेंद्र, किरणपाल, सुनील, रमेश, नरेंद्र पाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...