पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | राजौंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | राजौंद

बहुजनसमाज पार्टी की जींद रोड पर स्थित अंबेडकर भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता हलका प्रभारी प्रवीण शर्मा ने की। बैठक में भाजपा की प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की गई। हलका प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए सभी वायदे आज तक भी पूरे नहीं किए गए। भाजपा सरकार प्रदेश में पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से ऊब चुका है।

बेरोजगारी आए दिन बढ़ती जा रही है। सरकार का बेरोजगारी मिटाने का कोई ध्यान नहीं है। युवा डिग्री लेकर दर दर भटकने को विवश होकर रह गए है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का हरियाणा में जनाधार बढ़ रहा है। इस दौरान महेंद्र, ओमप्रकाश, दीपचंद, किरणपाल, सुनील, सुमित, गुरुदेव, राजा, सुखबीर, पिरथी, सुखदेव, रोहताश, राजेेश, सुरेंद्र सहित कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...