सबको साथ लेकर चल रही बीजेपी : अंजू राणा
भाजपामहिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू राणा ने महिला सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया। पे गा मार्ग पर स्थित बाल्मीकि समाज की महिलाओं ने अंजू राणा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। अंजू राणा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा विशेष रूप से ध्यान दे रही है। यही कारण है कि आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करने लगी है। इस दौरान केलो, सीमा, सोनिया, ऊषा, बबली, मीना, रुसो, कमला, विद्या, सोमी आदि मौजूद थी।