पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को योग करना सिखाया

विद्यार्थियों को योग करना सिखाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद|शिव सीनियरसेकेंडरी स्कूल बड़ सीकरी मेंं विद्यार्थियों को योग करना सिखाया गया। स्कूल प्रबंधक रामनिवास ढुल ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय में योग के बिना किसी भी व्यक्ति का स्वस्थ रहना संभव नहीं रहा। योग एक ऐसा माध्यम है जिस से हर तरह की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग के साथ साथ विद्यार्थियों को सुबह शाम को सैर करनी चाहिए। क्योंकि सुबह सैर करने से पूरा दिन शरीर में स्फूर्ति रहती है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी रुचि बढ़ती है। विद्यार्थियों को पीटीआई द्वारा समय समय पर योगा का अभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि शरीर की स्फूर्ति के लिए प्रतिदिन योग करना अति आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...