पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेता जी, हमारी भी सुनिए

नेता जी, हमारी भी सुनिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद |पुराना थाना मोहल्ले के लोगों महिलाओं ने मिलकर पुराने थाने गली में भरे गंदे पानी को लेकर जमकर रोष जताया। वे पिछले पांच वर्षों से इस मोहल्ले में नरक भोग रहे है। पर उनकी सुनने वाला कोई भी अधिकारी नेता नहीं रहा। मोहल्ला के सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि वोट उसी पार्टी को मिलेंगे जो उन्हें इस गंदगी से निजात दिलाएगा। अगर किसी भी पार्टी ने इनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो पुराना थाना मोहल्ला के सभी लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।

थाना मोहल्ला निवासी सतीश डांगी, सिंधा, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, सुनील, राजा, अजमेर, सुनहरा, हरिकिशन शास्त्री, दर्शना, चंद्रो, सावित्री, बीरों, बाला, रामरति, कृष्णा, रेखा, कांता, ओमी, बबली, गीता ने कहा कि जब से यहां से थाना स्थानांतरण हुआ है, तभी से यह थाना गंदे पानी का भरा पड़ा है। लगातार पानी भरा रहने से पानी बुरी तरह सड़ चुका है। गंदे पानी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। हर समय पानी भरा रहने से उनके मकानों में दरारें आनी शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि उन्होंने अब उसी उम्मीदवार को मतदान करने का मन बनाया है जो उनकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा। अगर उनकी समस्या का समाधान किसी भी राजनेता ने नहीं किया तो वह मतदान का बहिष्कार भी करने को मजबूर होंगे।