पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश की आजादी शहीदों की देन : चौहान

देश की आजादी शहीदों की देन : चौहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | दिव्यज्योति कला संगम की ओर से हरिजन चौपाल में भगत सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। संस्था के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संस्था अध्यक्ष रामशरण चौहान ने कहा कि हमें शहीद देश भगतों की जयंती मनानी चाहिए। हमें अपने बच्चों को अपने उन देश भगतों की जयंती बारे में बताना चाहिए ताकि बच्चों के मन में देश भक्ति की भावना पैदा हो। आज जिस आजादी में रह रहे है वह सब इन देश भगतों की देन है। उन्होंने कहा कि जिस खुली हवा में सांस ले रहे है वह सब इन देश भगतों की देन है, जिन्होंने हमें गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया और हमारे देश को आजाद करवाया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें शहीद देश भगतों के जन्मदिवस मनाने चाहिए। अपने देश के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और समाज के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान राजकुमार, अमन, विनोद, रमेश, अमन कुमार, राकेश कुमार, राजबीर, दीपू, नवीन, सुरेंद्र, अमित, शमशेर, रवि, दीपक, संदीप, बलबिंद्र, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।