पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण मेहरा को नया प्रधान चुना

कृष्ण मेहरा को नया प्रधान चुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद| अखिलभारतीय खेत मजदूर यूनियन इकाई का चौथा वार्षिक सम्मेलन अंबेडकर भवन में हुआ। इसका शुभारंभ सीटू के जिलाध्यक्ष नरेश ने किया। उन्होंने कहा कि देश में उदारवादी, निजीकरण की नीतियां लागू कर रही है, उसी का नतीजा है कि देश में आए दिन महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इन नीतियों के कारण गरीब आदमी ओर गरीब हो रहा है और अमीर व्यक्ति ओर अमीर होता जा रहा है। पूर्व प्रधान सचिव पिछली कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया। जिसमें पंच कृष्ण मेहरा को नया प्रधान चुना, बजिंद्र धानियां सचिव, रोहताश को कोषाध्यक्ष चुना, राजो देवी, लाडो देवी, सतीश, धर्मपाल, वजीर, नैना रणधीर को इकाई का सदस्य चुना गया। इस दौरान कामरेड साहब सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्या के लिए यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है, उनके जीवन की बेहतरी के लिए तथा यूनियन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। यूनियन सामाजिक बुराइयों नशा, अनपढ़ता, अंधविश्वास, छुआछूत के लिए भी अभियान चलाएगी। इस दौरान चंद्रपति, नरेश, ओमप्रकाश, सुरजीत, राकेश, पवन, सुनीता मौजूद थे।