तेजबीर मलिक ब्लाॅक प्रधान बने
राजौंद | असंधरोड पर स्थित निरंकारी भवन में ग्रामीण सेवा मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। एसोसिएशन की तरफ से डाॅ. तेजबीर मलिक सेरधा को ब्लाॅक प्रधान चुना गया। जबकि उपप्रधान भीम सिंह, नार सिंह ढिल्लो सलाहकार, सचिव पवन कुमार, कप्तान सिंह, तेजपाल, नरेश, महेंद्र, कुलदीप, सतबीर को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त प्रधान मलिक ने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों की सेवा करना है, जो लोग देर रात डाक्टरों के लिए दर दर भटकते रहते है उनकी सेवा करना है। उन्हें घर पर जाकर कर्म खर्च स्वास्थ्य सुविधा देना एसोसिएशन की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि लोगों को स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। बैठक में क्षेत्र के लगभग 200 जीएसएमपी डाक्टरों ने भाग लिया।