सोंगरी में पेयजल समस्या से लोग परेशान
राजौंद | गांवसौंगरी में पानी की समस्या से कई लोगों को जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि लगभग 50 घरों में तो जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहे पानी की एक बूंद भी उपलब्ध नहीं हो पाई। जिसे लेकर लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीण नीलू, लैहणा सिंह, इंद्र सुरेंद्र, महेंद्र, अमित, गंगा बलराज सिंह ने बताया कि लैहणा सिंह के मकान वाले चौंक से लेकर सुरेंद्र, इंद्र, अमित, गंगा नीलू के घर तक आज तक पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंचती। यह सिलसिला नया नहीं है पिछले कई वर्षों से वह पानी की समस्या से जूझ रहे है। इन लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह विभाग के एसडीओ, जेई सर्वे भी कर चुके हैं, परंतु वर्षों बाद भी पानी की समस्या से जूझ रहे है। इतना ही नहीं महिलाओं को एक किलोमीटर कुओं से पानी लेकर आना पड़ता है। दूसरा एक बोर लगा हुआ जो कुछ घरों तक ही सिमट कर रह गए है। पिछले लंबे समय से उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन लोगों ने बताया कि बस्ती में हैंडपंपों का पानी खारा होने के कारण घर के किसी प्रयोग में नहीं लाया जा सकता। दूसरा पानी इतना खारा है कि अगर उसे पशुओं को पिला दिया जाए तो वह बीमार हो जाते है। इन लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।