नए राशन कार्ड बनाने की मांग की
राजौंद | अखिलभारतीय खेत मजदूर यूनियन इकाई रोहेड़ा का प्रतिनिधिमंडल इकाई के पूर्व प्रधान श्रीचंद की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग राजौंद को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव रोहताश ने बताया कि 10 वर्ष पहले राशन कार्ड बनाए गए थे। उसके बाद कई परिवारों की संख्या बढ़ती गई, लेकिन राशन कार्ड द्वारा नहीं बनाए गए। जबकि राशन कार्ड 5 वर्ष बाद बनते है। कई लोगों को राशन कार्ड की आवश्यकता होती है, परंतु राशन कार्ड होने के कारण लोगों को बहुत समस्या रही है। इस दौरान शीशपाल, नरेश, राममेहर, जगदीश, महीपाल ने बताया कि जब उन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए राजौंद खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी से कहा तो उन्होंने राशन कार्ड बनाने में साफ इंकार कर दिया। जिससे यूनियन के सदस्य में भारी रोष व्याप्त है। इन लोगों ने बताया कि सरकार प्रशासन का मजदूर विरोधी चेहरा साफ नजर रहा है। क्योंकि आज किसी मजदूर को मनरेगा में काम मिल रहा है, ओर ही पहले किए गए काम की मजदूरी दी जा रही है। ऊपर से राशन कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं से भी मजदूर वर्ग को वंचित रहना पड़ रहा है। इन लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार प्रशासन ने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो या तो खेत मजदूर यूनियन आंदोलन उतरने को मजबूर होगी।