पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल की सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान

बीएसएनएल की सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद|भारत संचारलिमिटेड के अधिकारियों कर्मचारियों की अनदेखी के चलते कस्बा में पिछले कई दिन से दूर संचार सेवाएं दिखावा बनकर रह गई है। इतना ही नहीं संचार माध्यमों को जोड़ने वाली टेलीफोन एक्सचेंज में भी हर वक्त उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने समाधान करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की अपेक्षा ताला लगा रहता है। उपभोक्ता मदन लाल, सतबीर, राजेश, सतीश, पंकज ने बताया कि कई-कई दिन से खराब हुई दूरभाष इंटरनेट सेवाएं भारत संचार लिमिटेड के रवैये का शिकार होकर रह गई हैं। शुरुआत में यह एक्सचेंज 13 गांव को संचार सेवाओं से जोड़ती थी। अब अधिकतर गांव का संचार माध्यम एक्सचेंज से कट चुका है। इस कार्य से जहां आम उपभोक्ता अच्छी सेवा का लाभ लेगा, वहीं निगम को भी अच्छा लाभ होगा।