बीरबांगड़ा गांव में विचार गोष्ठी
राजौंद | विश्वमानव अधिकार दिवस पर डाॅ. अंबेडकर युवा समिति बीर बांगडा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच हरियाणा नेक डोर हरियाणा एवं जन संघर्ष मंच हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में मानव अधिकारों को लेकर बीरबांगडा गांव के अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता फूल कुमार गौतम डा. रमेश ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में सोमनाथ ने कहा कि समाज में मानव अधिकारों को लागू करने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों देश के प्रत्येक नागरिक की बनती है। समाज में जब तक आर्थिक असमानता की व्यवस्था पूंजीवाद तथा सामाजिक भेदभाव की जाति वाद सोच मौजूद रहेगी तब तक मनुष्य सही मायने में गरिमा पूर्ण जीवन नहीं जी सकता। इसके लिए समाज के क्रांतिकारी परिवर्तन की आवश्यकता है। जिसका रास्ता शहीद भगत सिंह ने दिखाया है। इस अवसर पर सुरेश, ईश्वर, अजय, सुभाष, जोगेंद्र, राजकुमार, विक्रम, राजीव, महेंद्र, दलबीर, तेजपाल, कर्मबीर, धर्मबीर, कृष्ण रूपा, रिंकू फूल सिंह, बाला राम मौजूद रहे।