पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेरधा में छात्रों को वर्दी जूते बांटे

सेरधा में छात्रों को वर्दी जूते बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | राजकीयप्राथमिक पाठशाला सेरधा में छात्रों को वर्दी, जूते, जुराबें, टाई वितरित किए गए। मुख्य शिक्षक रामभगत ने बताया कि पहले से पांचवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को वर्दी, जुराबें जूते वितरित किए गए। प्रदेश सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू कर प्रदेश के सभी बच्चों को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसके तहत सभी बच्चों को वर्दी, जूते, जुराबें नि:शुल्क दिया जाता है ताकि कोई भी गरीब बच्चा साधन हीनता के चलते शिक्षा रूपी अनमोल गहने से वंचित रह सके। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा में प्रथम आने पर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने का भी प्रावधान अभियान के तहत रखा गया है। मौके पर एसएमसी प्रधान नरेश कुमार, अध्यापक सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।