पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिंग बाध की रिटेनिंग वाल टूटी, अब हादसे का डर

रिंग बाध की रिटेनिंग वाल टूटी, अब हादसे का डर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसेरधासे कोटड़ा जाने वाले रिंग बाध के साथ लगते तालाब की रिटेनिंग वाल टूटने के कारण सड़क भी तालाब में मिल रही है। इतना ही नहीं इस सड़क से प्रतिदिन जहां सैकड़ों छात्राएं काॅलेज में शिक्षा ग्रहण करनी जाती हैं। वहीं छोटे-बड़े भारी वाहन तथा काॅलेज की बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। अगर समय रहते इस सड़क की ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी एक बड़ा हादसा घटना को अंजाम दे सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ही इस सड़क का निर्माण किया गया है तथा कुछ हिस्से पर रिंग बांध भी बना हुआ है, परंतु तालाब के बहुत अधिक हिस्से पर रिटेनिंग वाल ने होने के कारण सड़क टूट टूटकर तालाब में मिल रही है। सड़क से अनजान वाहन चालक कई बार अंधेरे के समय इस तालाब में उतर जाएं पता ही नही चलता। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन को तालाब की रिटेनिंग वाल बनाने के लिए मांग कर चुके है, परंतु प्रशासन इस ओर लंबी तान कर सोया हुआ है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि शीघ्र तालाब की रिटेनिंग वाल को बनाया जाए, ताकि सड़क टूटने से बच सके।