पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए

बिजली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद|हरियाणा विद्युतप्रसारण निगम सब डिविजन राजौंद में सब यूनिट प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन कर मांगें मानने पर सरकार विरुद्ध नारे लगाए गए। सब यूनिट प्रधान राकेश ने मीटिंग के दौरान बताया कि डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की मांगों को चीफ इंजीनियर पूरा नहीं कर रहे। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि अगर हमारी मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो यह धरना, प्रदर्शन गेट मीटिंग अनिश्चितकालीन के लिए जारी रह सकती है। राकेश ने बताया कि कर्मचारियों में इतना विरोध है कि उन्होंने इस मीटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी में जमकर अपना जोश दिखाया। इस दौरान अश्वनी कुमार, रमेश कैशियर, रामपाल सचिव, रणबीर लाइनमैन, शमशेर फोरमैन, ओमप्रकाश एसएसए, विकास शर्मा, सत्यवान लाइन मैन कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।