- Hindi News
- राजौंद में 250 बच्चों ने दी दूसरे चरण की परीक्षा
राजौंद में 250 बच्चों ने दी दूसरे चरण की परीक्षा
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में स्कूली बच्चों की खंड स्तरीय लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई।
प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण स्कूल स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन किया गया। उनमें से विजयी रहने वाले विद्यार्थियों की द्वितीय चरण की खंड स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बच्चों के मध्य इस परीक्षा का आयोजन करना प्रशासन पुलिस विभाग का प्रयास है कि बच्चे के कोमल मन में ही यातायात नियमों का पालन करने की आदत डाली जाए, ताकि वह जीवन भर यातायात नियमों का अच्छे से पालन करे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जहां स्वयं यातायात नियमों का पालन करने का परीक्षा के मध्य से प्रण लेते है, वहीं स्कूल से जाने के बावजूद भी अपने परिजनों आसपास में अपनी परीक्षा से संबंधित बातों का हमेशा जिक्र करते है, जिससे प्रचार प्रसार दोनों ही अच्छे होते है। स्कूली बच्चों की इस मुहिम से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। खंड स्तर के स्कूलों से 250 के लगभग विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
ट्रैफिक सेंस की परीक्षा देते हुए बच्चे को जांचते हुए थाना प्रभारी रमेश कुमार।