पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे सांसद बन की महंगाई पर चर्चा

बच्चे सांसद बन की महंगाई पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद|आदर्श वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय जाखौली में बच्चों के द्वारा युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांसदों का किरदार निभाया मोदी का साहिल ने, सोनिया गांधी का सोनिया ने अरूण जेटली का सुमित ने। बच्चों ने संसद की कार्यविधि को एक लघु संसद के रूप में प्रस्तुत किया और सांसदों की तरह देश की समस्याओं और नीतियों पर वाद-विवाद के अहम मुद्दे भ्रष्टाचार, महंगाई, काला धन, देश सुरक्षा पर चर्चा की। प्रधानाचार्या प्रीती गुप्ता प्रबंधक वेद प्रकाश, रवि, सतबीर कसान ने विद्यार्थियों को बताया कि विद्यार्थी जीवन में ही अच्छी प्रतिभा का अवलोकन होता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में विद्यार्थी अपने विचार प्रमुख रूप से प्रकट कर सकते है। वहीं देश, समाज अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी अपने अनुभव विचार सांझे करने का यह कार्यक्रम एक अच्छा माध्यम है।