घरों में गाय पालने का संकल्प लिया
राजौंद। किठानागांव की अनाज मंडी में गोरक्षा दल किठाना आर्य युवा सभा किठाना द्वारा गोरक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में आचार्य योगेंद्र जी ने शिरकत की। सम्मेलन में मौजूद गो रक्षकों को संबोधित करते हुए आचार्य योगेंद्र ने कहा कि भारत देश में रहने कार्य करने का अधिकार केवल उन्हीं लोगों को है जो गाय की तन मन धन सेवा करते हैं। शहर-शहर गांव-गांव स्तर पर आयोजित हो रहे गो रक्षक सम्मेलनों के बारे में आचार्य योगेंद्र ने बताया कि आज गो रक्षक दलों में जुड़ रहे युवाओं से गाय की रक्षा संभव हो पाई है। आचार्य ने सम्मेलन में मौजूद सभी गौ रक्षकों से अपने घरों में गाय पालने का संकल्प लेकर सम्मेलन से लौटने का आह्वान किया। गौ रक्षक दल किठाना के सदस्य सोनू ढांडा ने अपने जीवन पर्यंत एक एकड़ का चारा गाय सेवा के लिए देने की घोषणा की। वही पूर्व सरपंच कृष्ण कौशिक किठाना ने हर माह गौ रक्षक दल को एक हजार रुपये महीना सहायता राशि देने की घोषणा की। सम्मेलन में सोनू ढांडा, अमित, जसविंद्र चहल, मनोज, जोगेंद्र, सुखवीर, सुरेश, कुम्हार सभा भिवानी के प्रधान एवं गौ रक्षक दल प्रधान मांगे राम, मास्टर हरपाल ढांडा, रामपाल धीमान, डा रामपाल शर्मा, मदन चहल, दरियाव सिंह ढांडा सहित हजारों की संख्या में गौ रक्षक ग्रामीण मौजूद थे।