पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणवीं लोक नृत्य कार्यशाला आयोजित

हरियाणवीं लोक नृत्य कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई में हरियाणा कला परिषद चण्डीगढ़ भारतेंज्य नाट्य संगठन के सौजन्य से दो दिवसीय हरियाणवीं लोक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजकों ने विद्यार्थियों को नृत्य के गुर सिखाए। सतपाल देशवाल सलीम हरियाणवीं, विश्व मोहिनी कलाकारों ने लोक संस्कृति को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का काम किया। कार्यशाला के अन्तिम दिवस पर लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी विद्यार्थियों को दिखाई गई। जिसमें घूम घूम देखूंगी सारा हरियाणा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं पर सलीम हरियाणवी पूजा द्वारा मेरा रोवै हीरे जैसा लाल छाती कै लाल्यूगीं नृत्य ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य ने सभी कलाकारों विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और हरियाणा कला परिषद का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में अन्य कार्यशाला लगवाने का विद्यार्थियों को आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन सतपाल देशवाल की देशभक्ति की कविता भगत सिंह तू वापस आज्या देखै वाट तेरी संसार से हुआ।