पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गांव पहुंचे स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाएं

गांव-गांव पहुंचे स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र किठाना में आशा वर्करों की बैठक डाॅ. अरुणा सहारण की अध्यक्षता में ली गई। डाॅ. अरुणा सहारण ने आशा वर्करों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि राजौंद क्षेत्र के अंतर्गत पीएचसी करोड़ा, पीएचसी किठाना, जाखौली में 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। सभी गर्भवती महिलाओं की जांच नि:शुल्क की जाती है। उन्होंने बताया कि राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रयोगशाला में सभी टेस्ट मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है तथा यह मिलकर शिशु, मृत्यु दर को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने विभाग द्वारा जारी निर्देशों को भी आशा कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। इस दौरान औषधाकारक ईश्वर सिंह, रेनू ने भी जानकारी दी।