क्रिसमस-डे की तैयारियां जोरों पर
राजौंद | 25दिसंबर को गांव संतोख माजरा में क्रिसमस-डे को लेकर चर्च को सजाने अन्य तैयारियों का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। क्रिसमस-डे को बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है। जिसके लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग इस त्यौहार का लुत्फ उठाने के लिए यहां एकत्रित होते हैं। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर गांव में स्थित चर्च में बच्चों द्वारा रंगबिरंगी पोशाकें पहनकर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाते हैं। इसके लिए बच्चों को पिछले कई दिनों से अभ्यास करवाया जा रहा है। गांव में स्थित गिरजाघर को सजाने का कार्य भी पूरे जोरशोर से चल रहा है। सरपंच जोसफदास, गिरजाघर कमेटी के सदस्य आलोक कुमार हैप्पी, सुरेश, सुनील, जोदा, पादरी शशीमोल ने बताया कि 25 दिसंबर वाले दिन गांव के अलावा विदेशों से भी लोग प्रभु यीशु से प्रार्थना करने के लिए अपने पैतृक गांव में अवश्य पहुंचते हैं।