ब्लॉक समिति के सदस्यों ने भाजपा को दिया समर्थन
गांवकिच्छानामें सरपंच के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष निगरानी कमेटी सदस्य संजीव दीक्षित सरपंच प्रवीण राविश ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा ने शिरकत की। ब्लाक राजौंद के 15 ब्लॉक समिति सदस्यों ने भाजपा में आस्था रखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा में आप सभी सदस्यों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। ब्लाॅक के विकास की गति को तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी को 12 मार्च को कलायत में होने वाली विकास रैली में भाग लेने के लिए आह्वान किया। इस दौरान भाजपा में शामिल होने वाले ब्लाक समिति सदस्य कुलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, पूनम देवी, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, ज्ञान सिंह, कुलविंद्र सिंह, राजेश, प्रेमचंद, रोहताश, महेंद्र सिंह, संदीप, सोहनलाल, अमित कुमार, धर्मबीर ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रवीण, अशोक सेरधा, वकील शास्त्री, नगरपालिका चेयरमैन मेनपाल राणा, राजू कौशिक मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा।