पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के गहरे गड्ढे बने राहगीरों की परेशानी

सड़क के गहरे गड्ढे बने राहगीरों की परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | राजौंदसे बीरबांगड़ा जाने वाली सड़क की दयनीय हालत के कारण लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि सड़क के बीचोंबीच बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। इस सड़क से दिन या रात किसी भी वक्त वाहन लेकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण राधे श्याम, सुंदर, हरपाल, कुलदीप, प्रदीप, चिंटू, भील, सत्ता ने बताया कि इस सड़क को लेकर वह पिछले लंबे समय से प्रशासन को अवगत करवा रहे हैं। जगह-जगह टूटी सड़क की ओर अभी तक किसी भी अधिकारी विभाग ने ध्यान नहीं दिया। टूटी-फूटी सड़क के कारण आए दिन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं वाहन चालकों ने भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि गन्ने के सीजन को देखते हुए जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसानों वाहन चालकों को किसी समस्या से जूझना पड़े।