पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी

कई गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौंगरी,कमालपुर,थुआ संडील गांव के किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें पिछले 15 वर्षों से टेल पर पानी की बूंद तक नहीं पहुंच रही। जिससे वह भूखे मरने के कगार पर पहुंच चुके है, क्योंकि कुछ किसानों के पास माइनर से आने वाले पानी के अलावा कोई भी अन्य सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उनकी खेती के बराबर होकर रह गई है।

किसान लैहणा सिंह, गंगा राम, सुरेंद्र, इंद्र, नीलू, बलराज ने बताया कि जाखौली माइनर में 96 हैड से आगे पानी पहुंचे बरसों बीत गए है। जिससे गांव सौगरी, थुआ, संडील, कमालुपर, मोगा में पानी की एक बूंद नहीं पहुंची। जिससे उनकी फसलें हर साल सूख कर रह जाती है। नहर का पानी आने के कारण भूमिगत जल स्तर पर जमीन के योग्य नहीं रहे। किसानों ने सरकार प्रशासन से मांग की है कि जाखौली माइनर से 96 हेड से आगे पानी पहुंचने की व्यवस्था की जाएं ताकि किसानों को भूखा मरना पड़े।