पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी के कारण मच्छरों की भरमार

गंदे पानी के कारण मच्छरों की भरमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद| कसानगांव के मध्य बना तालाब गंदगी और जलकुंभी की भरमार के चलते ग्रामीणों के लिए एक गंभीर समस्या बनकर रह गया है। गांव में गंदगी की वजह से पैदा हुए मच्छरों ने लोगों का जीवन नरक बनाकर रख दिया है। ग्रामीण दलबीर, लैलर, राजेंद्र लैलर, संदीप, कुलदीप, संदीप शर्मा, कर्म सिंह, डाॅ. गुरनाम और राजेश मिस्त्री ने बताया कि गांव के मध्य स्थित गंदगी से भरे तालाब की वजह से पूरे गांव में अभी से मच्छरों का कहर इतना बढ़ चुका है कि लोग बैठ कर रात काटने को विवश हो चुके हैं और गांव में गंदगी मच्छरों की वजह से कोई भी भयानक बीमारी फैल सकती है। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि या तो तालाब को बंद कराया जाए या फिर गंदगी और मच्छरों से निजात दिलाने हेतु तालाब सफाई कराई जाए ताकि कोई भयंकर बीमारी फैल सके।