स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें
राजौंद |राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हृदय की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि व्यायाम से हृदय की धड़क प्रक्रिया बेहतर तरीके से होती है। साथ ही शरीर को रक्त से आसानी से आॅक्सीजन भी मिल जाती है। कभी भी अपने शरीर पर अधिक भार मत ले अगर आपको कुछ समय के लिए थकावट महसूस हो रही है तो शरीर को कम से कम 15 मिनट तक आराम दे। जिससे आपकी कार्य शक्ति वापस बढ़ सके। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने यह बात सिद्ध कर दी है कि धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना आम व्यक्तियों से दो गुना ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान छोड़ने वाले व्यक्ति को दस वर्षों के अंदर ही इस बीमारी का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह नशे की लत से दूर रहे अपने आस पास लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करे।