- Hindi News
- फ्लाइंग ने किया बोर्ड की परीक्षाओं का निरीक्षण
फ्लाइंग ने किया बोर्ड की परीक्षाओं का निरीक्षण
हरियाणाविद्यालयभिवानी शिक्षा बोर्ड द्वारा चल रही बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को भिवानी बोर्ड से आए उड़नदस्ते में शामिल रूलदू राम कृष्ण लाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इसके अलावा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतीश राणा खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने भी सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रही परीक्षाओं में कोई भी नकल का केस सामने नहीं आया। विद्यार्थी शांतिप्रिय ढंग से परीक्षा देते हुए मिले। केंद्र अधीक्षक सोहन लाल धारीवाल रिछपाल ने बताया कि बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय के 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
भौतिक विज्ञान विषय की 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि प्रातकालीन सत्र में राजौंद टू बी वन केंद्र में 244 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी 10 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी तरह राजौंद वन केेंद्र में 246 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र अधीक्षक रिछपाल ने बताया कि परीक्षाएं शांतिप्रिय ढंग से चल रही है। विद्यार्थी पूरे अनुशासन में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगी हुई है।
राजौंद | परीक्षादेते विद्यार्थी।