पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 को मनाई जाएगी शहीद भगत सिंह की जयंती

27 को मनाई जाएगी शहीद भगत सिंह की जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | गांवकिठाना के सामुदायिक केंद्र में युवाओं की बैठक भारत जनवादी नौजवान सभा अध्यक्ष कुलदीप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार दनौदा ने कहा कि युवा ऊर्जा के सबसे बड़े स्त्रोत है। समाज को कोई भी कार्य युवाओं की भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। परंतु आज युवा तबके की छवि खराब की जा रही है। शिक्षा और रोजगार का अभाव है। जिस कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। अपराधीकरण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसे बदलने की जरूरत है, युवाओं को मान सम्मान रचनात्मक के अवसर दिए जाने चाहिए। इस दौरान सभी साथियों ने एक स्वर में लिया कि 27 सितंबर को गांव में भगत सिंह जयंती मनाई जाएगी। जिसके लिए युवाओं की एक तदर्थ कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के संयोजक जसवंत ओर सतीश को नियुक्त किया गया, जबकि सदस्य राजेश, राजकिशन, कर्मबीर, विकास, रिंकू, कुलदीप, राकेश, सोमा, गुरजंट को बनाया।