माजरा किठाना में प्रशिक्षण शिविर लगाया
राजौंद | गांवमाजरा किठाना में डीसी आरबीएओ राजौंद की तरफ से किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बिजाई करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। डाॅ. जितेंद्र, अनिल मलिक, दयानंद रेडू, राजेंद्र ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से पानी की मात्रा कम लगती है और धान के कई घातक रोग जैसे बकानी, फफूंद, जनक रोगों, तना छदेक आदि कीटों से बचाव किया जा सकता है। इसकी पैदावार सामान्य धान से 10 प्रतिशत अधिक मिलती है। उन्होंने बताया कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति कम लगती है। इस मौसम से धान कपास में आने वाली बीमारियां के बचाव बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
राजौंद में प्रशिक्षण शिविर में मौजूद किसान।