राजौंद के सरकारी स्कूल मेंं पौधारोपण
राजौंद | राजकीयकन्या प्राथमिक पाठशाला मेंं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के मुख्य शिक्षक सुखदेव जांगड़ा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्टाफ छात्राओं द्वारा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। मुख्य शिक्षक सुखदेव जांगड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार है। पौधों के बिना मानव जाति किसी अन्य जीव के जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व के सामने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एक जटिल समस्या है। इस अवसर पर राजबीर, वेदप्रकाश, सुलेख लत्ता, संगीता शर्मा, वनिता शर्मा सुमन बंसल सहित भारी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।
में पौधा रोपण करते हुए मुख्य शिक्षक स्टाफ।