सड़क के बीच गहरे गड्ढे बने परेशानी
राजौंद | पूंंडरीराजौंद मार्ग पर पेट्रोल पंप के साथ सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे से लोगों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। परंतु संबंधित विभाग इस बारे बेखबर होकर लंबी तान कर सोया हुआ है। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बने इस गहरे गड्ढे पर केवल झाडिय़ां लगाई हुई है, जो रात के समय वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता। यहां कोई गहरा गड्ढा बना होगा। इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों ने कहा कि पिछले कई दिन से अचानक सड़क के हिस्से पर यह गड्ढा बन गया, परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग के किसी भी कर्मचारी ने इसे बंद करने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं इस मार्ग पर लगभग आधा दर्जन बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी पैदल वाहनों से इसी मार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने इस गड्ढे को लेकर कई बार परेशानी भी उठानी पड़ती है। वाहन चालक रामबीर, रामदिया, कृष्ण भारत भूषण ने बताया कि अभी कुछ वर्ष पहले ही इस सड़क का निर्माण बनाया था, परंतु इतनी जल्दी सड़क टूट गई। दूसरा इस गड्ढे के कारण हर कोई आने जाने वाला परेशान हो रहा है। इन लोगों से संबंधित विभाग से मांग की कि इस गड्ढे तुरंत भराकर घटना होने से बचाया जाए।