स्वच्छता अभियान चलाकर की गलियों की सफाई
राजौंद | दिव्यज्योति कला संगम की और से कस्बा में स्वच्छता अभियान चलाकर गलियों की सफाई की गई। लोगों को घर घर जाकर सफाई रखने बारे जानकारी दी गई। दिव्य ज्योति कला संगम के अध्यक्ष रामशरण चौहान ने कहा कि सब का फर्ज बनता है कि अपने आस पास स्वच्छता रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अपने आस पड़ोस में गंदा पानी खड़ा होने दें। ताकि मच्छर अन्य बीमारी जनक कीट पैदा हो सकें। घर में रखी पानी की टंकियों को ढक कर रखें। उन्होंने बताया की यदि हमारे आस पास वातावरण साफ होगा तभी हम स्वच्छ राष्ट्र समाज की कल्पना कर सकते हैं। इस अवसर पर राजेश, रवि, काला राम, सुरेश, विनोद कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।