मतदान के प्रति जागरूक किया
राजौंद | नगरके रोहेड़ा रोड़ पर युवा मानव सेवा समिति गुरु रविदास आश्रम सेवा समिति के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। समिति के संचालक राजकुमार चौहान ने कहा कि युवाओं को फर्ज बनता है कि आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाकर मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान करवाकर राष्ट्र हित में अपना समझदारी का परिचय दें। चौहान ने कहा कि मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करके वोट की मशीन का बटन दबाकर दे। जो सच्चा, ईमानदार स्वच्छ छवि का नुमाइंदा हो उसे ही चुने। लोकतंत्र में मतदान का अहम महत्व है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता को किसी भी प्रलोभन में मतदान नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई का भी प्रावधान है। इस दौरान रामनिवास, राजेंद्र, मामू, दिलबाग, बेदी, जसबीर, अजय, किशन, वकील, ज्ञानी, सुरेंद्र मौजूद थे।